16 मार्च 2021 - 13:36
ईरान, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और बेहतरीन वैक्सीन उत्पादक देशों में से एक होगा

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अगले वसंत में ईरान, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और बेहतरीन वैक्सीन उत्पादक देशों में से एक होगा।

मंगलवार को ईरानी कोविड-19 वैक्सीन फ़ख़रा के टेस्ट के पहले चरण की शुरूआत के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी ने कहाः आज मैं यह बात गर्व से कह सकता हूं कि प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने कोरोना के प्रबंधन में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

ईरान और अमरीका में कोरोना के प्रबंधन की तुलना करते हुए नमकी ने कहाः ईरान ने सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में कोरोना को निंयत्रण करने में सफलता हासिल की है, हालांकि अमरीका अभी भी अमरीका इस महामारी से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम दिखावटी वैक्सीनेशन के लिए जल्दबाज़ी नहीं कर रहे हैं, लेकिन जिन लोगों की जान जोखिम में है, हम उनके लिए बेहतरीन स्रोतों से वैक्सीन उपलब्ध करवा रहे हैं।